Move to Jagran APP

NIRF Ranking 2023 Overall: IIT मद्रास, IISc बेंगलूरू व IIT दिल्ली हैं देश सर्वश्रेष्ठ तीन संस्थान, देखें लिस्ट

NIRF Ranking 2023 Overall Category शिक्षा मंत्रालय ने आज यानी सोमवार 5 जून 2023 को देश के उच्च शिक्षा संस्थानों की ताजा रैकिंग जारी की। इस रैंकिंग की ओवरऑल कटेगरी में आइआइटी मद्रास आइआइएससी बेंगलूरू और आइआइटी दिल्ली पहले तीन स्थानों पर है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Mon, 05 Jun 2023 01:47 PM (IST)
Hero Image
NIRF Ranking 2023 Overall Category: देखें देश के टॉप 10 उच्च शिक्षा संस्थानों की लिस्ट।

NIRF Ranking 2023 Overall Category: देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले विभिन्न स्ट्रीम के यूजी, पीजी कोर्सेस में इस साल दाखिले की इच्छुक स्टूडेंट्सके लिए बड़ी खबर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज यानी सोमवार, 5 जून 2023 को देश के उच्च शिक्षा संस्थानों की ताजा रैकिंग जारी की। मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा कुल 11 कटेगीर में तैयार की गई एनआइआरएफ रैंकिंग 2023 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की। इस रैकिंग की ओवरऑल कटेगरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास, भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) बेंगलूरू और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली पहले तीन स्थानों पर है।

यह भी पढ़ें - NIRF Ranking 2023: शिक्षा मंत्रालय ने जारी की संस्थानों की रैंकिंग, IIT मद्रास नंबर वन, IISc बेस्ट यूनिवर्सिटी

NIRF Ranking 2023: देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की टॉप 10 लिस्ट

शिक्षा मंत्रालय की एनआइआरएफ रैंकिंग के मुताबिक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) बॉम्बे चौथे, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर पांचवें और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली छठें स्थान पर हैं। इसके बाद, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रूड़की, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) गुवाहाटी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली क्रमश: 7वें, 8वें, 8वें और 10वें स्थान पर हैं।

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) बेंगलूरू
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) बॉम्बे
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर
  6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रूड़की
  9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) गुवाहाटी
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)

यह भी पढ़ें - NIRF Ranking 2023: मिरांडा हाउस ने टॉप कॉलेज की लिस्ट में प्राप्त किया पहला स्थान, देखें टॉप-10 कॉलेज लिस्ट

बता दें कि एनआइआरएफ रैंकिंग जारी करने की शुरूआत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। इस रैंकिंग को तैयार करने में जिन पैरामीटर्स के आधार पर संस्थान का मूल्यांकन किया जाता है, उनमें टीचिंग, लर्निंग एण्ड रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स, आउटरीच एण्ड इन्क्लूजिविटी और पीअर पर्सेप्शन, आदि शामिल हैं।