Move to Jagran APP

एआई के गॉडफादर जेफ्री ने जिस तकनीक पर जताई चिंता उसी के लिए मिल गया पुरस्कार, नोबेल प्राइज 2024 विनर लिस्ट यहां से करें चेक

नोबेल पुरस्कार 2024 विनर्स की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष फिजिक्स के लिए जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को वहीं केमिस्ट्री के लिए डेविड बेकर डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार हान कांग को प्रदान किया गया है। वे पहली एशियाई महिला बन गई हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Tue, 15 Oct 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
Nobel Prize 2024 विनर्स लिस्ट यहां से करें प्राप्त। (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार दुनियाभर में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा किये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। वर्ष 2024 के लिए भी नोबेल प्राइज का एलान किया जा चुका है। इस बार के विनर्स में कुछ नाम ऐसे भी जिन्होंने किसी कार्य को लेकर चिंता जाहिर की थी और बाद में उन्हें इसी के लिए पुरस्कार प्रदान किया। ऐसी ही कुछ बेहतरीन कहानियों के साथ आप यहां से नोबेल प्राइज 2024 विनर्स की लिस्ट भी प्राप्त कर सकते हैं।

एआई के गॉडफादर जेफ्री को मिला फिजिक्स के लिए नोबेल

दुनियाभर में एआई (AI) के गॉडफादर के नाम से मशहूर जेफ्री हिंटन को इस साल फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिस काम के लिए उन्हें नोबेल प्रदान किया गया है कभी वे इस तकनीक को लेकर चिंता जाहिर करते थे। जेफ्री ने गूगल में काम करते समय AI के खतरों पर चिंता जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था वहीं कंप्यूटर लर्निंग सिस्टम को बदलने के लिए उन्हें एआई का गॉडफादर कहा गया है।

वीडियो गेमर से नोबेल विजेता बने डेमिस हसाबिस

जेफ्री की तरह ही डेमिस हसाबिस की कहानी भी बेहद रोमांचक है। शुरू से ही पढ़ाई में तेज डेमिस को वीडियो गेमिंग का बेहद शौक था जिसके चलते उन्होंने 17 साल की उम्र में ही प्रसिद्ध गेम थीम पार्क को डिजाइन कर दिया। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने एआई स्टार्टअप डीपमाइंड की भी शुरुआत की। उनके द्वारा किये गए योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष केमिस्ट्री के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है।

साहित्य का नोबेल जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं हान कांग

इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार हान कांग को प्रदान किया गया है। वे पहली एशियाई महिला बन गई हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। साल 2000 से अब तक केवल 15 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिले हैं।

(Image-freepik)

नोबेल प्राइज 2024 विनर्स लिस्ट

  • फिजिक्स: जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन
  • केमिस्ट्री: डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर
  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार: हान कांग
  • नोबेल शांति पुरस्कार 2024: निहोन हिडांक्यो
  • आर्थिक विज्ञान: डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन
  • अर्थशास्त्र: डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन

यह भी पढ़ें-  16 अक्टूबर को हुई थी डिज्नी कंपनी की शुरुआत, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी माउस बनने की रोचक कहानी