Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Police Constable Admit Card: आज से डाउनलोड करें ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड, ये है डायरेक्ट लिंक

Odisha Police Constable Admit Card 2023 ओडिशा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 26 फरवरी की दोपहर 12 बजे से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 22 Feb 2023 09:30 AM (IST)
Hero Image
Odisha Police Constable Admit Card 2023: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, opssb.nic.in पर।

एजुकेशन डेस्क। Odisha Police Constable Admit Card 2023: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड (ओपीएसएसबी) द्वारा कॉन्स्टेबल (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आज यानि बुधवार, 22 फरवरी 2023 से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा इससे पहले मंगलवार, 21 फरवरी को जारी नोटिस के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र अपनी लॉग-इन आइडी का इस्तेमाल करते हुए 22 फरवरी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Odisha Police Constable Admit Card: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को अपना ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, opssb.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘कॉन्स्टेबल (सिविल) भर्ती 2022’ लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को लॉग-इन लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपनी लॉग-इन आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2033 डाउनलोड लिंक

Odisha Police Constable Admit Card: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 26 फरवरी को

ओपीएसएसबी ने साथ ही अपने नोटिस में ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथि के साथ ही साथ परीक्षा की तारीख की भी घोषणा कर दी है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक दो घंट की एकल पाली में आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए, जबकि सेंटर के गेट सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।