Move to Jagran APP

OSSC CGL Admit Card: ओडिशा सीजीएल प्रीलिम एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, लिंक ossc.gov.in पर होगा एक्टिव

ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ओर से सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड (OSSC CGL Prelim Admit Card 2024) आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर पायेंगे। टियर 1 एग्जाम का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को करवाया जाएगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 14 Oct 2024 09:49 AM (IST)
Hero Image
OSSC CGL Admit Card 2024 यहां से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की ओर से आज यानी 14 अक्टूबर 2024 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट (OSSC CGL Exam 2024) टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे प्रवेश पत्र जारी होते ही ओएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही इस पेज पर भी प्रवेश पत्र जारी होते ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जहां से आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम डेट एवं पैटर्न

ओएसएससी की ओर से इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर के कुल 30 जिलों में करवाया जाएगा। परीक्षा ओएमआर (OMR) बेस्ड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। गलत उत्तर दिए जाने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • ओएसएससी सीजीएल प्रीलिम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं ओरिजिनल पहचान पत्र के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के तहत आने वाले कुल 595 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से बंदोबस्ती निरीक्षक के लिए 21 पद, सहायक सीटी और जीएसटी अधिकारी के लिए 61 पद, ऑडिटर के लिए 09 पद, सहकारी समितियों के निरीक्षक के लिए 15 पद, कनिष्ठ सहायक (एचओडी) के लिए 20 पद, कनिष्ठ सहायक (जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला कार्यालय) कुल 469 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Bank of Maharashtra Vacancy: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई