Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OSSTET Admit Card 2024: जारी हुए ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एग्जाम 19 जनवरी को

जिन उम्मीदवारों ने सेकेंड्री स्कूल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) 2023 के लिए आवेदन किया है वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (OSSTET Admit Card 2024) ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉग-इन करना होगा।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Sat, 13 Jan 2024 07:38 AM (IST)
Hero Image
OSSTET Admit Card 2024: डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, bseodisha.ac.in पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा टीईटी 2023 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा ने सेकेंड्री स्कूल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) 2023 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (OSSTET Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड 2024 को शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 को जारी किया गया। इसके साथ ही बीएसई ओडिशा ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseodisha.ac.in पर एक्टिव भी कर दिया है।

OSSTET Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने ओडिशा टीईटी 2024 के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (OSSTET Admit Card 2024) ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

OSSTET एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को ओडिशा सेकेंड्री स्कूल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) 2023 के लिए प्रवेश पत्र (OSSTET Admit Card 2024) को डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपनी पर्सनल डिटेल (नाम, डेट ऑफ बर्थ, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए ओडिशा बोर्ड की टीईटी हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए।

OSSTET Admit Card 2024: एग्जाम 19 जनवरी को

बता दें कि इससे पहले ओडिशा बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन की तारीख का ऐलान किया था। आधिकारिक अपडेट के अनुसार ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 को किया जाना है।