Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OTET Result 2023 Date: कभी हो घोषित हो सकता है ओडिशा टीईटी रिजल्ट, bseodisha.ac.in पर चेक कर सकेंगे नतीजे

OTET Result 2023 Date बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा की ओर से जल्द ही ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड एवं कटऑफ अंक की घोषणा भी कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे इस परीक्षा में सफल माने जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 28 Aug 2023 01:56 PM (IST)
Hero Image
OTET Result 2023 जल्द होगा घोषित, यहां से पढ़ें डिटेल।

OTET Result 2023 Date: ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन 1 जुलाई 2023 को किया गया था। इस परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक OTET 2023 रिजल्ट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा की ओर से कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ओडिशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in पर घोषित किया जायेगा जहां से आप मांगी गयी डिटेल्स भरकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

OTET Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको OTET Result 2023 पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

OTET Result 2023: स्कोर कार्ड में दर्ज होंगी ये डिटेल्स

अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना टीईटी स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोर कार्ड में उम्मीदवारों की पर्सनल डिटेल्स जैसे- उम्मीदवार का नाम माता और पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ के साथ ही आवेदन पहचान पत्र, अनुक्रमांक, एग्जाम में कितने अंक प्राप्त हुए, परिणाम की स्थिति (क्वालिफाइड या नॉट क्वालिफाइड) एवं उत्तीर्ण अंक दर्ज किये गए होंगे।

OTET Result 2023: इतना रह सकता है कटऑफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट 2023 का कटऑफ कैटेगरी के अनुसार- जनरल के 87 से 90, ओबीसी वर्ग का 82 से 87, एससी का 72 से 83 और एसटी का 78 से 83 रहने का अनुमान है। ओटीईटी 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।