Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PSTET Admit Card 2023: जारी हुए पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, टेस्ट 12 मार्च को

PSTET Admit Card 2023 पीएससीईआरटी द्वारा पंजाब टीईटी 2023 का आयोजन 12 मार्च को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र आज 9 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे जारी कर दिए गए।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Thu, 09 Mar 2023 12:54 PM (IST)
Hero Image
PSTET Admit Card 2023: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट, pstet2023.org पर विजिट करें।

एजुकेशन डेस्क। PSTET Admit Card 2023: पंजाब स्टेट टीईटी 2023 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब राज्य शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (पीएससीईआरटी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परिषद द्वारा पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड 2023 को आज यानी 9 मार्च को निर्धारित समय 9 बजे जारी किया गया। इसके साथ ही, पीएससीईआरटी ने पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, pstet2023.org पर एक्टिव कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे अपना पंजाब टीईटी 2023 एडमिट कार्ड वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।

PSTET Admit Card 2023: इन स्टेप में करें डाउनलोड पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए लिंक से लॉग-इन सेक्शन में जाना होगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार एक्टिव लिंक से अपना पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए। साथ ही, यदि प्रवेश पत्र पर किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को पीएससीईआरटी से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

PSTET Admit Card 2023: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 मार्च को

दूसरी तरफ, पीएससीईआरटी ने पंजाब टीईटी 2023 की तारीख का ऐलान पहले ही कर दिया था। परिषद के कार्यक्रम के अनुसार पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा के दोनों लेवल (पीएसटीईटी-1 और पीएसटीईटी-2) के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी किया था, जिनसे कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। पंजाब राज्य के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के लिए घोषित न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा।