Move to Jagran APP

Punjab Police Exam: बिना निगेटिव मार्किंग होगी कॉन्स्टेबल परीक्षा 5 अगस्त से, ये है Admit Card डाउनलोड लिंक

Punjab Police Constable Admit Card 2023 पंजाब पुलिस द्वारा डिस्ट्रिक्स पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल 1746 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की शुरूआत इस शनिवार 5 अगस्त से होनी है। यह परीक्षा 14 सितंबर तक चलेगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। दो घंटे की अवधि वाले पेपर 1 में 100 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस होंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Fri, 04 Aug 2023 12:11 PM (IST)
Hero Image
Punjab Police Constable Admit Card 2023: आधिकारिक वेबसाइट, punjabpolice.gov.in से करें डाउनलोड।

Punjab Police Constable Admit Card 2023: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। पंजाब पुलिस द्वारा डिस्ट्रिक्स पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल 1746 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की शुरूआत इस शनिवार, 5 अगस्त से होनी है। यह परीक्षा 14 सितंबर तक चलेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, punjabpolice.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। साथ ही, एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए, यदि कोई त्रुटि होती है तो इसके लिए जल्द से जल्द पंजाब पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ से संपर्क करना होगा। उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आडी प्रूफ एग्जाम सेंटर पर साथ ले जानी होगी।

Punjab Police Constable Exam 2023: बिना निगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा

पंजाब पुलिस द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के पहले चरण में लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। दो घंटे की अवधि वाले पेपर 1 में 100 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस होंगे, जो कि जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं न्यूमेरिकल स्किल्स, मेंटल एबिलिटी व लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, पंजाबी भाषा और डिजिटल लिट्रेसी से होंगे। पेपर 2 एक घंटे का होगा और इसमें पंजाबी भाषा से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। दोनों ही पेपरों में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दोनों ही पेपरों के सिलेबस को भर्ती अधिसूचना में देख सकते हैं।

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक