Move to Jagran APP

QS World University Ranking 2024: सब्जेक्ट के अनुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी, ये रहे टॉप संस्थान

क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से वर्ष 2024 के लिए सब्जेक्ट के अनुसार दुनियाभर के शीर्ष संस्थानों की लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें अमेरिका एवं यूके के कई संस्थानों ने अपनी जगह प्राप्त की है। इसमें से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कई विषयों में पहला स्थान प्राप्त किया है। विकास अध्ययन के लिए विश्व स्तर पर 20वें स्थान पर भारतीय संस्थान जेएनयू रहा है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 15 May 2024 06:26 PM (IST)
Hero Image
QS World University Ranking 2024: विषय के अनुसार जगह बनाने वाले संस्थानों की लिस्ट ये रही।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से वर्ष 2024 के लिए सब्जेक्ट यानी कि विषयों के अनुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी कर दी गई है। विषयों के अनुसार दुनियाभर के कई संस्थानों ने इसमें जगह बनाई है जिसकी लिस्ट आप यहां से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष ज्यादातर विषयों में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूनाइटेड किंगडम के विश्वविद्यालयों में अपनी लिस्ट बनाई है।

विषयों के अनुसार दुनियारभर के टॉप संस्थान

  • कला और मानविकी: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • व्यवसाय और अर्थशास्त्र: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • क्लिनिकल एवं हेल्थ: यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • कंप्यूटर साइंस: यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • एजुकेशन: यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • इंजीनियरिंग: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • लॉ: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • लाइफ साइंस: हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • भौतिक विज्ञान: कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • मनोविज्ञान: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका (US)
  • सामाजिक विज्ञान: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, संयुक्त राज्य अमेरिका (US)

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने बनाई थी जगह

कुछ दिन पूर्व क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से वर्ष 2024 के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई थी जिसमें भर्ती के 69 भारतीय संस्थानों ने जगह बनाई थी। इस रैंकिंग में भारत में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को सर्वोच्च रैंक प्राप्त हुई थी। विकास अध्ययन के लिए विश्व स्तर पर 20वें स्थान पर जेएनयू भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें- QS World University Ranking 2024: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 69 भारतीय संस्थानों को मिली जगह, जेएनयू शीर्ष पर