Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Board Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के टाइमटेबल पर दिया ये बड़ा अपडेट, कर लें चेक

इस बीच राजस्थनान बोर्ड की ओर से एक बड़ी अपडेट दी गई है। आरबीएसई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमे कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड - अभी तक किसी भी प्रकार का ( Time Table ) जारी नहीं किया गया कृपया ( Fake Time Table ) पर ध्यान न दे ll Rajasthanboard। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट करते रहें।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:52 PM (IST)
Hero Image
Rajasthan Board Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के टाइमटेबल पर दिया ये बड़ा अपडेट, कर लें चेक

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की टाइमटेबल का इंतजार जल्द समाप्त होगा। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए वार्षिक शेड्यूल आगामी कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिलीज किया जाएगा।

वहीं, इस बीच बोर्ड की ओर से एक बड़ी अपडेट दी गई है। आरबीएसई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमे कहा गया है कि, राजस्थान बोर्ड :- अभी तक किसी भी प्रकार का ( Time Table ) जारी नहीं किया गया, कृपया ( Fake Time Table ) पर ध्यान न दे ll @Rajasthanboard।

RBSE Time Table 2024: 15 फरवरी से शुरू होनी हैं परीक्षाएं  

राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में एक सूचना जारी कर कहा था कि आरबीएसई कक्षा 10, 12 की सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी और 10 अप्रैल, 2024 से आयोजित की जाएंगी। इसके बाद से ही जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। वहीं, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Time Table 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, दाईं ओर कक्षा 10 और 12 के लिए आरबीएसई टाइम टेबल 2024 खोजें। आरबीएसई 10वीं या 12वीं टाइम टेबल 2024 पीडीएफ डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें। अब टाइम टेबल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेने पर विचार करें।

यह भी पढ़ें: RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटर टाइमटेबल पर ये रही लेटेस्ट अपडेट, जानें कब होगी रिलीज