Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और का इंतजार भी होने वाला है खत्म, चेक करें टेंटेटिव डेट

Rajasthan Board Result 2023 राजस्थान 10वीं 12वीं परिणाम पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट के साथ-साथ बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए रीचेकिंग प्रक्रिया के विवरण की भी घोषणा करेगा। इसकी जानकारी भी स्टूडेंट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 03 May 2023 10:48 AM (IST)
Hero Image
Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट समाप्त हो जाएगा।

एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं, बारहवीं के लिए मई का महीना अहम हो सकता है। संभव है कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, BSER Ajmer) की ओर से दसवीं, बारहवीं परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में BSER की ओर से कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं रिलीज की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह उम्मीद जताई जा रही कि मई के अंत तक या फिर जून में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।  

इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं 

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में कुल 21 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके स्टूडेंट्स नतीजे देख सकते हैं।  

How to Check RBSE 10th, 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर सर्च करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए स्थान में अपना रोल नंबर दर्ज करें। आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप आगे के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव, डाउनलोड और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

8वीं के नतीजे भी जल्द 

राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे भी जल्द घोषित करेगा। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में आठवीं परीक्षा के परिणाम आधिाकरिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए जाएं। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।   

यह भी पढ़ें: RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट डेट और टाइम के संबंध में बड़ी खबर, इस डेट तक हो सकते हैं जारी