Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, panjiakpredeled.in पर घोषित होगा परिणाम

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं कार्यालय की ओर से राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम में भाग लेने वाले 6 लाख अभ्यर्थी नतीजे जारी होते ही इस पेज पर दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जारी होगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 25 Sep 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 कभी भी हो सकता है घोषित।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: राजस्थान में प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 में इस वर्ष 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं कार्यालय की ओर से आयोजित राजस्थान प्री डीएलएड एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 28 अगस्त 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था जिसके बाद से ही इन सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर घोषित किया जायेगा जहां से आप अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे नतीजे

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2023 कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले आप इसे चेक करने की स्टेप्स की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप बहुत ही आसानी से स्वयं मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ऑफिशियल पर लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल (जैसे- रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

Rajasthan Pre DElEd Result 2023: 25 हजार रिक्त सीटों पर मिलेगा एडमिशन

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को राज्य के 372 कॉलेज/ विश्वविद्यालयों की 25 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए रिजल्ट जारी होने बाद पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं कार्यालय की ओर से कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों में कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अलॉटेड कॉलेज/ संस्थान में रिपोर्ट करके प्रवेश प्राप्त करना होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan BSTC Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कब होगा घोषित, यहां से पढ़ें लेटेस्ट अपडेट