Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें नतीजे कब होंगे घोषित

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023राजस्थान बीएसटीसी परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी जो लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में उन्हें पोर्टल पर एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर उपलब्ध होगा। बता दें कि यह परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 23 Sep 2023 02:37 PM (IST)
Hero Image
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

एजुकेशन डेस्क। Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। संभव है कि नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर द्वारा नतीजों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नतीजे कभी भी घोषित हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी वक्त नतीजों का एलान हो सकता है।

इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे https://panjiyakpredeled.in/ पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। बीएसटीसी परिणाम के साथ डिपार्टमेंट बीएसटीसी कट ऑफ 2023 अंक भी घोषित किए जाएंगे। निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

राजस्थान बीएसटीसी परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी, जो लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में उन्हें पोर्टल पर एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर उपलब्ध होगा।

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी  प्री डीएलएड परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी परिणाम के देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in जाएं। अब वेबसाइट पर "परिणाम" या "बीएसटीसी परिणाम" से संबंधित सेक्शन देखें। आगे बढ़ने के लिए इस अनुभाग पर क्लिक करें। आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की एंटर करें। "सबमिट" या "परिणाम जांचें" बटन पर क्लिक करें। अब आपका राजस्थान बीएसटीसी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। परिणाम में दिए गए विवरण को सावधानीपूर्वक चेक करें। अपने परिणाम की एक प्रति बनाए रखने के लिए, इसे डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Pre DElEd Answer Key 2023: क्या 20 सितंबर को जारी होंगे राजस्थान BSTC प्रवेश परीक्षा के आंसर-की?