Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022 राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। कैंडीडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sun, 08 May 2022 07:47 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2022 को आधिकारिक पोर्टल, recruitment2.rajasthan.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Police Constable Admit Card 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, recruitment2.rajasthan.gov.in  पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

13 से 16 मई तक होनी है परीक्षा

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई 2022 तक किए जाने की घोषणा महानिदेशक कार्यालय द्वारा की गई है। परीक्षा निर्धारित तारीखों पर दो-दो पालियों में राज्य के 32 जिलों में निर्धारित 470 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, किस उम्मीदवार को कौन सी परीक्षा तारीख और सेशन आवंटित किया गया है, इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक को मंगलवार, 3 मई 2022 को ही एक्टिव कर दिया गया है।

ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने परीक्षा तारीख और सत्र की जानकारी के साथ-साथ अपने लिए आवंटित परीक्षा जिले की सूचना भी देख सकते हैं। राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा उम्मीदवारों के लिए ये सूचनाएं उनके ट्रैवल की समय रहते प्लानिंग के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2022 जारी होने के एक सप्ताह पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी।

इस लिंक से जानें अपना परीक्षा तिथि, पाली और जिला

बता दें कि राजस्थान राज्य के टीएसपी और नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के लिए राज्य पुलिस में 4000 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आयोजन 10 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गयी थी।