Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBI Assistant Admit Card 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इस डेट में होगी परीक्षा

RBI Assistant Admit Card 2023 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से सहायक पदों के लिए आयोजित होने वाले प्रीलिम एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड नवंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद मांगी गयी जानकारी भरकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर को किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 25 Oct 2023 12:57 PM (IST)
Hero Image
RBI Assistant Admit Card 2023 जल्द rbi.org.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RBI Assistant Admit Card 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आरबीआई असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। प्रीलिम एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किये जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

RBI Assistant Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश पत्र डाउनलोड होने के बाद उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते हुए आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती के प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक तय किया गया है। प्रश्न पत्र में रीजनिंग एबिलिटी, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को एक घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 450 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से विभिन्न रीजन के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CAT 2023 Admit Card: कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 7 नवंबर को होंगे जारी, जानें सेलेक्शन प्रॉसेस