Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBI Grade B Admit Card 2024: रिजर्व बैंक ग्रेड बी ऑफिसर फेज 2 एडमिट कार्ड जल्द rbi.org.in पर होंगे जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती फेज 2 एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर 2024 माह के दूसरे सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से rbi.org.in पर जारी किये जायेंगे जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर पाएंगे। फेज 2 एग्जाम का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Tue, 24 Sep 2024 11:07 AM (IST)
Hero Image
RBI Grade B Admit Card 2024 जल्द rbi.org.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से फेज 2 एग्जाम का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 को किया जाना है जिसके लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

इस तरीके से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

आरबीआई ग्रेड B फेज 2 के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। RBI Grade B Call Latter जारी होते ही आप इन स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे-

  • RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

फेज 2 एग्जामिनेशन के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जायेगा। जो भी अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको अंतिम चरण इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।

भर्ती विवरण

आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 94 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से आरबीआई ग्रेड बी जनरल के लिए 66 पद, आरबीआई ग्रेड बी डीईपीआर के लिए 21 पद और आरबीआई ग्रेड बी डीएसआईएम के लिए 7 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जनकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Canara Bank Recruitment 2024: ग्रेजुएट उत्तीर्ण युवाओं के पास केनरा बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई