Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE Result 2024 Dates: आ गया अपडेट, राजस्थान बोर्ड परीक्षाफल पर सचिव ने दी जानकारी, जानें नतीजों की तारीखें

RBSE सचिव ने 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीखों को लेकर जानकारी 15 मई को साझा करते हुए बताया कि 12वीं विज्ञान/वाणिज्य के परिणाम (RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date) 21 मई तक जारी होंगे। इसके एक-दो दिनों के बाद 12वीं कला वर्ग के नतीजे (RBSE 12th Arts Result 2024 Date) घोषित किए जाएंगे। 10वीं के परिणाम (RBSE 10th Result 2024 Date) 30 मई 2024 के आस-पास घोषित किए जाएंगे।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Thu, 16 May 2024 09:38 AM (IST)
Hero Image
RBSE 10th 12th Result 2024 Dates: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तारीखों पर बड़ी खबर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) सचिव ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी किए जाने की तारीखों (RBSE 10th 12th Result 2024 Dates) को लेकर जानकारी साझा की है। सचिव ने बुधवार, 15 मई को बताया कि राजस्थान बोर्ड सबसे पहले 12वीं विज्ञान और वाणिज्य वर्गों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 12वीं आर्ट्स और सबसे आखिर में दसवीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

RBSE 10th 12th Result 2024 Dates: जानें नतीजों की तारीखें

इसके साथ ही, RBSE सचिव ने राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीखों को लेकर जानकारी साझा की। सचिव ने बताया कि हायर सेकेंडरी (विज्ञान एवं वाणिज्य) के परिणाम इस सप्ताह में जारी नहीं होंगे, बल्कि इन दोनों वर्गों के परिणाम (RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date) अगले सप्ताह के दौरान मंगलावर, 21 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके एक-दो दिनों के बाद हायर सेकेंडरी (कला वर्ग) के परिणाम RBSE 12th Arts Result 2024 Date) घोषित किए जाएंगे। दूसरी तरफ, हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (RBSE 10th Result 2024 Date) 30 मई 2024 के आस-पास घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - RBSE Board Result 2024: आज नहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे इस तारीख तक; जानें विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्गों के रिजल्ट Dates

बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं (सभी वर्गों) के परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले 3-4 दिनों से विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे। कई खबरों में परिणाम कल यानी 15 मई को ही जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। हालांकि, RBSE सचिव द्वारा बुधवार को परिणाम जारी किए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करने के बाद अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें - LIVE RBSE 10th, 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द हो सकते हैं घोषित, नोटिफिकेशन कभी भी