Move to Jagran APP

RBSE 12th Arts & 10th Result 2023: राजस्थान 12वीं आर्ट्स और 10वीं रिजल्ट डेट का एलान आज किसी भी समय

RBSE 12th Arts 10th Result 2023 साइंस कॉमर्स के बाद अब स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार है। माना जा रहा है कि आरबीएसई अब इन दोनों नतीजों की भी घोषणा आज यानी शुक्रवार 19 मई को कर सकता है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Fri, 19 May 2023 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2023 06:33 PM (IST)
RBSE 12th Arts & 10th Result 2023: लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है।

RBSE 12th Arts & 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 डेट और बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2023 डेट को लेकर बोर्ड की आज यानी शुक्रवार, 19 मई को बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद दोनों की परीक्षाफल की तारीखों का एलान किसी भी समय हो सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय विजट करते रहें।

राजस्थान बोर्ड से कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित सीनियर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजों के अंतर्गत आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और बीएसईआर 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा उम्मीद के अनुसार ही 20 मई से पहले यानी 18 मई को कर दी गई। इसके बाद अब स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार है। माना जा रहा है कि आरबीएसई अब इन दोनों नतीजों की तिथि की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 19 मई 2023 को कर सकता है।

RBSE 12th Arts & 10th Result 2023: कहां और कैसे देखें राजस्थान 10वीं और 12वीं आर्ट्स के नतीजे

राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2023 की तरह ही आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद इन्हें चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव करेगा। स्टूडेंट्स को इन लिंक में से अपनी सम्बन्धित कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - LIVE RBSE 12th Result 2023: राजस्थान 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, 95.65% और 96.60% रहा परिणाम

RBSE 12th Science, Commerce Result 2023: कैसा रहा 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएसई 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2023 के लिए जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञान वर्ग में 2 लाख 79 हजार 911 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इनमे से 2 लाख 77 हजार 375 छात्र परीक्षा सम्मिलित हुए और 1 लाख 71 हजार 720 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। विज्ञान वर्ग में 95.65 फीसदी, जबकि वाणिज्य वर्ग में 96.6 फीसदी छात्र पास हुए। आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट की बात करें तो 29 हजार 387 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे और सम्मिलित स्टूडेंट्स में से 18 हजार 140 छात्र व 9 हजार 904 छात्राएं पास हुईं, यानी कुल 28 हजार 44 परीक्षार्थी पास हुए।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Board RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के नतीजे किए जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.