Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE Result 2024 Date: घोषित हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे, इस Link से करें चेक

राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस/कॉमर्स के परिणामों (RBSE 12th Science Commerce Result 2024) को घोषित कर दिया गया है। RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देखे जा सकते हैं। Result Link आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Mon, 20 May 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date: खत्म हो गया इंतजार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा कक्षा 12 के कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों के परीक्षाफल आज, 20 मई को दोपहर 12.15 बजे जारी कर दिए गए। RBSE की अधिसूचना (Notification) के अनुसार सीनियर सेकेंडरी के सभी वर्गों - विज्ञान, कला और वाणिज्य (Science, Commerce & Arts) के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 12.15 बजे संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किए गए।

RBSE 12th Result 2024 Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के विज्ञान तथा वाणिज्य वर्गों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी सोमवार, 20 मई को घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट (RBSE 12th Science Commerce Result 2024) की घोषणा आज दोपहर 12.15 बजे कर दी गई है। हालांकि, 10वीं के परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - LIVE Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होंगे घोषित, बोर्ड प्रशासक करेंगे घोषणा

RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date: अधिसूचना rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस/कॉमर्स के परिणामों की तिथि (RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date) को लेकर अधिसूचना RBSE की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। इस अधिसूचना में परिणाम जारी किए जाने की तिथि के साथ-साथ समय और देखने के विकल्पों की भी जानकारी दी गई थी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स रिजल्ट आज, DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date: परिणाम लिंक rajresults.nic.in पर होगा एक्टिव

दूसरी तरफ, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था।