Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE 5th Result 2023: घोषित हुए आरबीएसई पांचवीं के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE 5th 10th Result 2023 इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे। अब यह सभी नतीजों की राह देख रहे हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 01 Jun 2023 03:18 PM (IST)
Hero Image
RBSE 5th, 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 10वीं के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे।

 एजुकेशन डेस्क। RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने पांचवीं कक्ष के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में ग्रेड ए 271679,  ग्रेड बी: 777769 और ग्रेड सी 368817 परीक्षार्थियों ने हासिल किए हैं। वहीं, 

10288 परीक्षार्थियों ने ग्रेड हासिल किया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. और rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया गया है।  

RBSE 10th Result 2023: 10वीं का है अभी भी इंतजार 

राजस्थान बोर्ड ने अब तक 8वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने हाल ही में आठवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में तीनों स्ट्रीमों के नतीजों का एलान किया है। वहीं, अब 10वीं के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी बेसब्री से 10वीं के नतीजों की राह देख रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नतीजों का एलान कब होगा। वहीं, अगर परिणाम अपडेट की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान किया जाएगा। हालांकि, कब और किस दिन यह तो जानकारी बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन आरबीएसई दसवीं कक्षा के नतीजे कल, 02  जून, 2023 को घोषित किए जा सकते हैं। आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम से जुड़ी ज्यादा की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजे 

शालादर्पण पर देख सकेंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।

RBSE Class 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे पर ये है अपडेट

राजस्थान बोर्ड दसवीं के परीक्षार्थी भी बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों की राह देख रहे हैं। नतीजों का एलान जून के महीने में किया जाएगा। बोर्ड की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरबीएसई हाईस्कूल के नतीजे अगले महीने के पहले सप्ताह में किए जाएंगे। हालांकि, सटीक डेट का एलान होना अभी बाकी है।

इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं

इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे।

RBSE 10th Result 2023: How to download: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर, जब भी लिंक एक्टिव तब माध्यमिक परीक्षा 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें: RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE: चेक कर लीजिए किस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, 5वीं पर ये है अपडेट