Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं के 13 लाख परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, ये है रिजल्ट डेट

RBSE 8th Result 2023 राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार अब किसी भी पल समाप्त हो सकता है। संभव है कि बोर्ड एक या दो दिनों के भीतर नतीजों का एलान कर दे। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूची रिलीज नहीं की है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 06 May 2023 01:38 PM (IST)
Hero Image
RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है।

एजुकेशन डेस्क। RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड से 8वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए जल्द ही नतीजे जारी करने जा रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र-छात्राओं के नतीजे कल 07 मई, 2023 को या फिर 08 मई, 2023 को रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स इस बात का पूरा ध्यान रखें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की डेट के संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट ने कोई सूचना जारी नहीं की है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना चाहिए।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट (लिंक जल्द एक्टिव होगा)

यह भी पढ़ें: Rajasthan Board 8th Result 2023: अगले सप्ताह में इस तारीख को घोषित हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे

यह भी पढ़ें: Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और का इंतजार भी होने वाला है खत्म, चेक करें टेंटेटिव डेट

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8 बोर्ड 2023 की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। आठवीं की परीक्षाएं राज्य के 9500 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैंं।   

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 

अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर डालें। अब विवरण जमा करें और आरबीएसई परिणाम देखें

रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।  भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें

यह भी पढ़ें: Board Result Date 2023: एमपी, राजस्थान और सीबीएसई कब करेंगे नतीजों का एलान, यहां जानें