Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटर टाइमटेबल पर ये रही लेटेस्ट अपडेट, जानें कब होगी रिलीज

उम्मीद तो यह भी है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2024 परीक्षा प्रोगाम एक साथ जारी करेगा लेकिन सटीक डेट और जानकारी के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट https// rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर नजर बनाएं रखनी चाहिए जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। इसके साथ ही परीक्षार्थी अपनी तैयारी पूरी रखें जिससे एग्जाम के दौरान उन्हें समस्या न हो।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 02 Jan 2024 02:46 PM (IST)
Hero Image
RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटर टाइमटेबल पर ये रही लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें कब होगी रिलीज

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद से ही परीक्षार्थी 10वीं, 12वीं का शेड्यूल (RBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2024) जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक एलान तो इस संबंध में नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी पल बोर्ड की डेटशीट जारी हो सकती है। इसके पीछे की वजह है कि बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से शुरू होनी है, जो कि 10 अप्रैल , 2024 तक चलेगी। अब ऐसे में , जब अगले महीने बोर्ड एग्जाम होने तो उम्मीद है कि जल्द से जल्द आरबीएसई शेड्यूल घोषित कर देगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

RBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2024: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख पाएंगे शेड्यूल

उम्मीद तो यह भी है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2024 परीक्षा प्रोगाम एक साथ जारी करेगा , लेकिन सटीक डेट और जानकारी के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट https:// rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर नजर बनाएं रखनी चाहिए। इसके साथ ही अपनी तैयारी एक दम दुरुस्त रखनी चाहिए, जिससे उन्हें एग्जाम के दौरान किसी तरह की मुश्किल न हो। 

RBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को  आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल 2024 के लिए प्रदर्शित लिंक पर क्लिक करें। अब आरबीएसई कक्षा 10 की शेड्यूल या आरबीएसई कक्षा 12 की शेड्यूल देखें। इसके लिए एक पीडीएफ खुलेगी। पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Board Exam Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, पढ़ें कब आएगी डेटशीट