Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान 5वीं रिजल्ट हुआ घोषित, ग्रेड के अनुसार देखें कैसा रहा रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023 राजस्थान बोर्ड से 5वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से 5वीं क्लास का रिजल्ट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज दोपहर 130 बजे घोषित कर दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 01 Jun 2023 02:13 PM (IST)
Hero Image
RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023: कल घोषित होगा राजस्थान बोर्ड 5th क्लास रिजल्ट।

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान कॉउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से 5th क्लास का रिजल्ट आज यानी 1 जून को घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। रिजल्ट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एवं शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर उपलब्ध है जहां से  स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही ग्रेड के अनुसार कितने स्टूडेंट्स पास हुए हैं उसकी जानकारी जारी कर दी गयी है। इस वर्ष ग्रेड A के साथ 271679, ग्रेड B के साथ 777769, ग्रेड C के साथ 368817 एवं ग्रेड D के साथ 10288 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

राजस्थान बोर्ड 5th क्लास रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023: घोषित हुआ राजस्थान बोर्ड 5th रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट शिक्षामंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के द्वारा दोपहर 1:30 पर घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स एवं अविभावक रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 

RBSE 5th Result 2023: इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर घोषित किया गया है। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको इन वेबसाइट्स में से किसी पर भी जाना होगा। इसके बाद आपको राजस्थान बोर्ड 5th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने से एक नए पेज पर आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। जो स्टूडेंट्स किसी विषय में फेल हो जायेंगे वे पूरक परीक्षाएं देकर अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Class 5th Result 2023 LIVE: राजस्थान पांचवीं के नतीजे आज इस वक्त होंगे जारी, शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर कर पाएंगे चेक