Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RPSC Group Instructor Interview 2023: आरपीएससी ग्रुप इंस्ट्रक्टर पद के लिए इंटरव्यू 26 जून से शुरू, नोटिस जारी

RPSC Group Instructor Interview 2023 साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र के साथ फोटो कॉपी अवश्य लेकर आएं। अगर कोई भी कैंडिडेट्स कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं लाता है तो इसे साक्षात्कार में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 17 Jun 2023 10:46 AM (IST)
Hero Image
RPSC Group Instructor Interview 2023: आरपीएससी ग्रुप इंस्ट्रक्टर पद के लिए इंटरव्यू 26 जून, 2023 से शुरू होंगे।

एजुकेशन डेस्क। RPSC Group Instructor Interview 2023: आरपीएससी ग्रुप इंस्ट्रक्टर पद के लिए इंटरव्यू 26 जून, 2023 से शुरू होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission,RPSC) ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, ग्रुप इंस्ट्रक्टर/ सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार-ग्रुप द्वितीय (TSP & Non TSP) (प्राविधिक शिक्षा विभाग) 2018 के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 26 से 28 जून, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। अब जो भी कैंडिडेट्स इन तिथियों की राह देख रहे थे, वे पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त पदों के साक्षात्कार का आयोजन इन तिथियों में किया जाएगा।साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र के साथ फोटो कॉपी अवश्य लेकर आएं। अगर कोई भी कैंडिडेट्स कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं लाता है तो इसे साक्षात्कार में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा, इंटरव्यू कॉल लेटर नियत समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें नोटिफिकेशन 

How To Download: RPSC Group Instructor Interview Date Notification: आरपीएससी ग्रुप इंस्ट्रक्टर इंटरव्यू नोटिफिकेशन ऐसे करें डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर मौजूद RPSC Group Instructor Interview डेट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलकर आ जाएगा। अब उम्मीदवार इसमे तिथियां चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। 

सहायक नगर नियोजक परीक्षा हुई संपन्न 

हाल में हुई सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2022 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में अजमेर जिला मुख्यालय पर सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था। इस संबंध में संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 12.30 बजे तक किया गया था। इसमें पंजीकृत 7711 अभ्यर्थियों में से 1620 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।