Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RPSC JLO Admit Card 2023: आज जारी होंगे राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

RPSC JLO Admit Card 2023 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से जूनियर लीगल ऑफिसर पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज यानी 1 नवंबर 2023 को जारी कर दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 01 Nov 2023 07:32 AM (IST)
Hero Image
RPSC JLO Admit Card 2023 आज ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RPSC JLO Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 4 नवंबर 2023 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 1 नवंबर 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC JLO Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो जायेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आगे नए पेज पर जाकर प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि जूनियर लीगल ऑफिसर पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 4 नवंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर एक घंटे पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। आपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से जूनियर लीगल ऑफिसर (TSP & NON TSP) के 140 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Recruitment Phase 2: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 3 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें डिटेल