Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RPSC RAS Admit Card 2023: आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, आरपीएससी ने नोटिस जारी कर बताई तारीख

RPSC RAS Admit Card 2023 अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https//rpsc.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्म दिनांक से डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को एग्जाम में प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर आनी है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 23 Sep 2023 08:30 AM (IST)
Hero Image
RPSC RAS Admit Card 2023: आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले होंगे जारी

एजुकेशन डेस्क। RPSC RAS Prelims Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission, RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के के संबंध में एक अहम नोटिस जारी किया है। इस सूचना में एग्जाम सिटी की डेट और प्रवेश पत्र जारी होने की डेट के बारे में बताया गया। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अनुसार, एडमिट कार्ड 28 सितंबर 2023 को जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्म दिनांक से डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को एग्जाम में प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर आनी है, जिसमे उन्हें आधार कार्ड (रंगीन फोटोग्राफ) लेकर आना होगा। विशेष परिस्थिति में रंगीन आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति अभ्यर्थी अन्य फोटोआईडी लेकर आ सकते हैं।

How to Download RPSC RAS Admit Card 2023: आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब Raj. State and Sub. Services Comb. Comp (Pre) Exam 2023 पर क्लिक करें। अब, 'प्रवेश पत्र प्राप्त करें' पर जाएं। अब एप्लीकेशन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें। आरपीएससी आरएएस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

RPSC RAS Admit Card 2023: इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम के लिए परीक्षा जिले की जानकारी 24 सितंबर, 2023 को उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। बता दें कि आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। एगजाम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें: RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, चेक करें डिटेल