Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RPSC Sr. Teacher Gr II admit card 2022 रिलीज, राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रवेश पत्र पर ऐसे करें डाउनलोड

RPSC Sr. Teacher Gr II admit card 2022 राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड 2 ग्रुप ए परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों- सुबह 9 बजे से 11 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जानी है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Sat, 17 Dec 2022 03:28 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड 2 ग्रुप ए परीक्षा का प्रवेश पत्र रिलीज कर दिया गया है।

एजुकेशन डेस्क। RPSC Sr. Teacher Gr II admit card: आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड 2 ग्रुप A का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी (Rajasthan Public Service Commission) ने Sr. Teacher Grade 2 competitive examination Group A भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर रिलीज किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने क लिए उम्मीदवारों को जरूरी क्रेंडिशयल्स एंटर करना होगा। इसके तहत, अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि को एंटर करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र को करें डाउनलोड 

अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड 2 ग्रुप ए परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों- सुबह 9 बजे से 11 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जानी है। वहीं आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र और एक वैलिड फोटोआईडी कार्ड के साथ सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। 

RPSC 2nd Grade Admit Card 2022: How to download: राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड II ग्रुप ए भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड II ग्रुप ए भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट--rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद दिखाई देने वाले होमपेज पर, "सीनियर टीचर ग्रेड II कॉम्प परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। इसके बाद अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि में डिटेल्स एंटर करें। अब आरपीएससी लॉगिन तक पहुंचें। इसके बादअपना एडमिट कार्ड चेक आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब उसे डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।