Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज है आखिरी तारीख

RRB Group D Answer Key 2022 आरआरसी लेवल 1 सीबीटी के प्रोविजिनल आंसर-की पर उम्मीदवार आज 19 अक्टूबर 2022 की रात 11.55 बजे आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क भी भरना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 19 Oct 2022 07:37 AM (IST)
Hero Image
आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अपने जोन की बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित हुए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। आरआरसी लेवल 1 के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राउंड में 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए प्रोविजनल आंसर-की बोर्ड द्वारा हाल ही में 14 अक्टूबर को जारी किए गए थे। साथ ही, बोर्ड ने उम्मीदवारों से इन अनौपचारिक आंसर-की पर आपत्तियों को भी आमंत्रित किया था, जिसके आखिरी तारीख आज यानि बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इस आज रात 11.55 बजे तक ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - RRC Level 1 Answer Key 2022: जोनवाइज इन लिंक से डाउनलोड करें RRB ग्रुप डी आंसर-की, रेलवे भर्ती बोर्ड जारी किए

RRB Group D Answer Key 2022: कहां दर्ज कराएं ग्रुप डी आंसर-की पर आपत्ति?

उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) सीबीटी के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अपने सम्बन्धित जोन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उममीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या व जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार विभिन्न प्रश्न के लिए जारी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की देखने व आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए निर्धारित समयावधि व शुल्क के साथ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) सीबीटी फाइनल आंसर-की जारी करेगा और इसके साथ ही परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन