Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया लिंक एक्टिव ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की डाउनलोड के लिए

RRB Group D Answer Key 2022 आरआरबी ग्रुप डी (RRC लेवल 1) की 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित सीबीटी के प्रोविजिनल आंसर-की आज 14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से पहले ही लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 02:42 PM (IST)
Hero Image
आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स सीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड RRC लेवल 1 के 1,52,713 (1.5 लाख से अधिक) पदों की भर्ती (CEN RRC-01/2019) के फर्स्ट राउंड में 5 चरणों में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के अनौपचारिक आंसर-की आज, 14 अक्टूबर 2022 को निर्धारित समय 1 बजे से पहले ही डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इससे पहले, बोर्ड द्वारा वीरवार, 13 अक्टूबर को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित आरआरसी लेवल 1 सीबीटी के आंसर-की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर 14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) भर्ती के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

RRB ग्रुप डी (RRC लेवल 1) CBT आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - RRC Level 1 Answer Key 2022: जोनवाइज इन लिंक से डाउनलोड करें RRB ग्रुप डी आंसर-की, रेलवे भर्ती बोर्ड जारी किए

RRB Group D Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट

उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी सीबीटी के लिए अपनी रिस्पॉन्स शीट, आंसर-की और क्वेश्चन पेपर अपने सम्बन्धित जोन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी।

यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

RRB Group D Answer Key 2022: 19 अक्टूबर तक कराएं आपत्ति दर्ज

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए आंसर-की जारी किए जाने के साथ-साथ उम्मीदवारों से इन उत्तरों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे इसे अपने जोन की बोर्ड की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित है।