Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRB Group D Exam 2022: 17 अगस्त से शुरू होगी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, शेड्यूल जारी

RRB Group D Exam 2022 आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी (Railway Recruitment Board RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 11:15 AM (IST)
Hero Image
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, आरआरबी (Railway Recruitment Board, RRB) ने पहले चरण की ग्रुप डी भर्ती सीबीटी 1 परीक्षा 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है और अब विभिन्न क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। शेड्यूल के अनुसार, पहले फेज की परीक्षा 17 से 25 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर टाइमटेबल चेक कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि अन्य चरणों के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं, ​​इस पेपर के लिए परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी को 9 अगस्त, 2022 को सुबह 10 बजे तक अपलोड किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि के बारे में जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 09.08.2022 को 10:00 बजे तक लाइव किया जाएगा। वहीं अगर किसी कैंडिडेट्स को कोई समस्या है तो वे आधिकारिक सूचना के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2022- 1 अगस्त 17 से 25, 2022

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा शहर रिलीज- 9 अगस्त, 2022

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा एडमिट कार्ड- परीक्षा 4 दिन पहले

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के पासिंग मार्क्स 

यूआर -40%

EWS40%

OBC (Non-creamy layer) -30%

एससी -30%

एसटी -25%

How to Download RRB Group D Admit Card 2022 : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि प्रदान करें। अब आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।