Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRB NTPC 2024 Notification OUT: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11558 पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से

RRB NTPC 2024 Notification OUT आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों की घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Tue, 03 Sep 2024 09:39 AM (IST)
Hero Image
RRB NTPC 2024 Notification: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से।

RRB NTPC 2024 Notification OUT: एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRB) की ओर से एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज पेपर में नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 पदों पर एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

अंडर ग्रेजुएट पोस्ट

  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
  • ट्रेन क्लर्क: 72 पद
  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद

ग्रेजुएट पोस्ट

  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
  • मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 पद
  • वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
  • स्टेशन मास्टर: 994 पद

योग्यता एवं मापदंड

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होने के साथ ही कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक होगा।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 33 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी के नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन में मैट्रिक, ITI से लेकर स्नातक डिग्री वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन 16 सितंबर से होंगे शुरू