Move to Jagran APP

RSMSSB Exam Calendar 2024-25: आरएसएमएसएसबी ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, 74 भर्तियों के लिए संभावित तिथियां घोषित

आरएसएमएसएसबी की ओर से वर्ष 2024-25 और प्रस्तावित 2025-26 में होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से यह जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम कैलेंडर जारी कर प्रदान की गई है। अभ्यर्थी विभाग की ओर से जारी की गई सभी 74 भर्तियों की डेट्स की जानकारी इस कैलेंडर से प्राप्त कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Thu, 24 Oct 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
RSMSSB Exam Calendar 2024-25 यहां से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से वर्ष 2024-25 और प्रस्तावित 2025-26 के लिए संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के जरिये बोर्ड ने कुल 74 भर्तियों के लिए डेट्स की घोषणा की है। संशोधित कैलेंडर में 4 नई भर्तियों को भी शामिल किया गया है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थी इस कैलेंडर के अनुसार योग्यतानुसार भर्तियों की तैयारियां कर सकते हैं।

इन 4 नई भर्तियों को एग्जाम कैलेंडर में किया गया शामिल

राजस्थान में 4 नई भर्तियों- पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट संविदा को जोड़ा गया है।

कुछ मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित डेट्स

  • कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 16 नवंबर 2024
  • पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2023: 1 से 3 दिसंबर 2024
  • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/ डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 6 फरवरी 2025
  • सर्वेयर सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 23 फरवरी 2025
  • जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 9, 11 एवं 12 अप्रैल 2025
  • पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 10 से 11 मई 2025
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 11 से 12 जुलाई 2025
  • प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 11 से 12 अगस्त 2025
  • समान पात्रता परीक्षा 2025 (स्नातक स्तरीय): 26 से 28 दिसंबर 2025
  • समान पात्रता परीक्षा 2025 (सीनियर सेकेंडरी स्तरीय): 20 से 22 फरवरी 2026
  • कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 8 मार्च 2026
  • कर सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 28 जून 2026
सभी 74 भर्तियों की संभावित डेट्स के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी आप एग्जाम कैलेंडर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Calendar 2025 PDF Download Link

एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने की स्टेप्स

आरएसएमएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2024-25 एवं 2025-26 (संशोधित) डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News में एग्जाम कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको नए पेज पर कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एग्जाम कैलेंडर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई