Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RSMSSB CET 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 27 एवं 28 सितंबर को होगा आयोजित, एडमिट कार्ड जल्द होंगे उपलब्ध

Common Eligibility Test (Graduate) 2024 के लिए RSMSSB की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर नई एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2024 को प्रतिदिन 2 शिफ्ट में करवाया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 11 Sep 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
RSMSSB CET Graduate 2024 एग्जाम 27 एवं 28 सितंबर को होगा आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) एग्जामिनेशन 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर साझा की गई है जिसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा।

एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग 

आपको बता दें कि राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा (Common Eligibility Test Graduate 2024) का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

Common Eligibility Test Graduate 2024 एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी

जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे। इसके बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

  • RSMSSB CET Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- JSSC Stenographer Vacancy: झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, स्नातक उत्तीर्ण 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई