Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, rsmssb.rajasthan.gov.in कर सकेंगे डाउनलोड

Common Eligibility Test (Graduate) 2024 Admit Card आज किसी भी समय जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर पायेंगे। परीक्षा का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर 2024 को करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 3 से सायं 6 बजे तक होगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Thu, 19 Sep 2024 09:48 AM (IST)
Hero Image
RSMSSB CET Admit Card 2024 आज rsmssb.rajasthan.gov.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) एग्जामिनेशन 2024 का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। इस एग्जाम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

Rajasthan CET Admit Card ऑनलाइन माध्यम से RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किये जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आरएसएमएसएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन दोनों दिन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • RSMSSB CET Admit Card 2024 जारी होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Common Eligibility Test (Graduate) 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पायेंगे।

एग्जाम में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Exim Bank Recruitment 2024: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका