Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RSMSSB JE admit card 2022: जूनियर इंजीनियर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, करें चेक

RSMSSB JE admit card 2022 आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 18 19 और 20 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार18 मई को सिविल इंजीनियरिंगJE परीक्षा 19 मई को JE इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग परीक्षा और 20 मई को JE मैकेनिकल इंजीनियरिंग परीक्षा आयोजित करेगा।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 11 May 2022 11:56 AM (IST)
Hero Image
RSMSSB JE admit card 2022: आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB JE admit card 2022: आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) आज यानी कि 11 मई, 2022 को जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। RSMSSB आज जूनियर इंजीनियर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव करेगा। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे आज आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जैसे ही कार्ड रिलीज होगा उम्मीदवार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

RSMSSB JE admit card 2022: आरएसएमएसएसबी जेई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं और जेई 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद, RSMSSB JE एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

RSMSSB जूनियर इंजीनियर परीक्षा 18, 19 और 20 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार,18 मई को सिविल इंजीनियरिंगJE परीक्षा, 19 मई को JE इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग परीक्षा और 20 मई को JE मैकेनिकल इंजीनियरिंग परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं यह एग्जाम दो पालियों में होंगी। इसके अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि इसके पहले, जेई परीक्षा 7 मई से 9 मई तक आयोजित होने वाली थी और बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब यह एग्जाम 18, 19 और 20 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा अनिवार्य 

 उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा से कम से कम डेढ़ घंटे पहले केंद्र को रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा, एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र- जैसे मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि साथ लेकर जाना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा, उन्हें 2.5x2.5 रंगीन लेटेस्ट फोटोग्राफ और एक ब्लू बॉल पेन लेकर आना होग। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,092 जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।