Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RSMSSB LDC Answer Key 2024: राजस्थान क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, 24 सितंबर से दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

आरएसएमएसएसबी की ओर से क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए मास्टर प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से प्रश्न पत्र एवं आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति 24 से 26 सितंबर के बीच दर्ज की जा सकती है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Fri, 13 Sep 2024 10:41 AM (IST)
Hero Image
RSMSSB LDC Answer Key 2024: यहां से डाउनलोड करें मास्टर प्रश्न पत्र एवं आंसर की।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आरएसएमएसएसबी की ओर से मास्टर प्रश्न पत्र एवं इसकी आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है।

परीक्षार्थी मास्टर प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मास्टर प्रश्न पत्र एवं आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और साथ ही अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

24 से 26 सितंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

जिन उम्मीदवारों ने लिपिक ग्रेड II/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2024 में भाग लिया है वे अपने प्रश्न पत्र के अनुसार क्वेश्चन आंसर की अच्छे से मिलान कर लें। इस दौरान अगर वे इसमें किसी दिए उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर 24 सितंबर से 26 सितंबर 2024 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।

कैसे डाउनलोड करें मास्टर प्रश्न पत्र एवं आंसर की

  • आरएसएमएसएसबी क्लर्क आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News में जाना है।
  • इसके बाद आपको अपने प्रश्न पत्र (कोड के अनुसार) एवं आंसर की लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा पर उस पर क्लिक करें।
  • अब आंसर की/ प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।

RSMSSB LDC Answer Key 2024 एवं मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती विवरण

उम्मीदवारों को बता दें कि आरएसएमएसएसबी की ओर से इस भर्ती के लिए कुल 4197 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से क्लर्क ग्रेड 2 के लिए 645 पद (नॉन टीएसपी) और जूनियर असिस्टेंट नॉन टीएसपी के लिए 2788 पद एवं टीएसपी 764 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- NIACL AO Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई