Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SAMS Odisha +2 Merit List: एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा ने प्लस 2 मेरिट लिस्ट की जारी, यहां से करें डाउनलोड

उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट दोपहर 3 बजे जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी इसे SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें 7 से 10 अगस्त तक रिपोर्ट करना होगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
SAMS Odisha +2 Merit List यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट आज यानी 5 अगस्त कोजारी करदी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके करके भी 2nd सेलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं।

SAMS Odisha +2 Selection List-डायरेक्ट लिंक

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे +2 मेरिट लिस्ट

  • SAMS Odisha +2 Merit List 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको HSS (+2) लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं बार कोड नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब +2 मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपना नाम एवं रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

इन तिथियों में करना होगा रिपोर्ट

ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त से हायर सेकेंड्री स्कूल्स में रिपोर्ट करना है। रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 10 अगस्त 2024 तय की गई है। इन तिथियों के बीच इच्छुक अभ्यर्थी एडमिशन अपडेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकेंगे।

इस लिस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी एडमिशन के लिए तय तिथियों में रिपोर्ट अवश्य करें, नहीं तो आपका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Admission 2024: CUET UG एग्जाम क्लियर न होने पर अपनाएं ये विकल्प, नहीं रुकेगी पढ़ाई