Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI Clerk Mains Admit Card: जारी हुए एसबीआइ क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित

जो उम्मीदवार एसबीआइ क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम देखने और सफल घोषित होने पर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर करियर सेक्शन में जाएं और यहां दिए गए लिंक से परिणाम देख सकते हैं और मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (SBI Clerk Mains Admit Card 2024) भी डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
SBI Clerk Mains Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर विजिट करें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश भर के ब्रांचों में क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के नतीजों की घोषणा कर दी। बैंक द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा बृहस्पतिवार, 16 फरवरी 2024 को की गई। इसके अतिरिक्त बैंक ने अगले चरण मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (SBI Clerk Mains Admit Card 2024) भी जारी कर दिए हैं।

SBI Clerk Mains Admit Card 2024: ऐसे देखें परिणाम और डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

ऐसे में जो उम्मीदवार एसबीआइ क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने और सफल घोषित होने पर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर विजिट करें। इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं और फिर जूनियर एसोशिएट्स के सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे और यहीं पर दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र (SBI Clerk Mains Admit Card 2024) भी डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और मेंस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Prelims Result 2024: घोषित हुआ भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, sbi.co.in पर देखें रोल नंबर

बता दें कि SBI ने जूनियर एसोशिएट्स के 8283 पदों पर भर्ती के लिए 17 नवंबर 2023 को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और आखिरी तारीख 7 दिसंबर थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 से 12 जनवरी 2024 तक किया गया था, जिसके नतीजे आज, 16 फरवरी को घोषित किए गए। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की जानी है।