Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI Clerk Notification 2023: जारी हुआ एसबीआइ क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन, 8283 पदों के लिए होगी परीक्षा

SBI Clerk Recruitment 2023 भारतीय स्टेट बैंक ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआइ ने क्लर्क परीक्षा की अधिसूचना आज यानी 16 नवंबर 2023 को जारी की। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 16 Nov 2023 04:25 PM (IST)
Hero Image
SBI Clerk Notification 2023 बैंक ने जारी कर दिया है। इस बार 8283 पदों के लिए होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SBI Clerk Notification 2023: बैंक भर्ती की तैयारियों में जुटे उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर होने वाली वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार समाप्त हो गया है। जी हां, भारतीय स्टेट बैंक ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआइ ने क्लर्क परीक्षा की अधिसूचना आज यानी 16 नवंबर 2023 को जारी की। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के साथ ही एसबीआई की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया है, जिसके अनुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार, 17 नवंबर से कर सकेंगे।

SBI क्लर्क भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड लिंक

SBI Clerk Recruitment 2023: बंपर पदों पर भर्ती निकलने का था अनुमान

एसबीआई की ओर से पिछले वर्षों बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाती रही है। जहां वर्ष 2022 में 5008 पद, 2021 में 5000 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी वहीं वर्ष 2020 में 8904 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इसी से अनुमान लगाया जा रहा था कि एसबीआई की ओर से इस वर्ष भी बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क के बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाएंगी। इसके बाद एसबीआइ ने अनुमान के मुताबिक ही इस साल 8283 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।

SBI Clerk Recruitment 2023 Eligibility: कौन ले सकेगा इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण की हो और साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन

एसबीआई क्लर्क भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। अंत में उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 5934 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका