Move to Jagran APP

SBI Clerk Notification 2023: स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती अधिसूचना जल्द, 34 हजार पद निकले पिछले 5 वर्षों में

SBI Clerk Recruitment 2023 प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकलने का अनुमान है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा। पात्रता एवं मापदंड की जानकारी इस पेज से प्राप्त की जा सकती है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavPublished: Tue, 29 Aug 2023 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2023 12:40 PM (IST)
SBI Clerk Notification 2023 जल्द sbi.co.in पर होगा जारी।

SBI Clerk Notification 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिवर्ष जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसबीआई की ओर बंपर पदों पर भर्ती निकाले जाने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सितंबर 2023 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होते है एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही एसबीआई की ओर से भर्ती के लिए आवेदन तिथियों के साथ ही अन्य डेट्स का एलान भी कर दिया जाएगा।

SBI Clerk Recruitment 2023: कौन ले सकेगा भाग

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे पहले इसके लिए निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें। क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकेंगे जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं।

आयु सीमा

जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट वर्गानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें दर्ज तिथि के अनुसार की जाएगी।

SBI Junior Associates/Clerk 2023: 34 हजार पद निकले पिछले 5 वर्षों में

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिवर्ष क्लर्क के पदों पर बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाती है। पिछले 5 वर्षों में बैंक ने क्लर्क के 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की है। वर्षवार रिक्तियों की संख्या निम्नलिखित है-

  • वर्ष 2022: 5008 पद
  • वर्ष 2021: 5000 पद
  • वर्ष 2020: 8904 पद
  • वर्ष 2019: 8653 पद
  • वर्ष 2018: 7200 पद

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एग्जाम से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। फेज-2 एग्जाम के बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.