Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI Clerk Pre Result 2022: स्टेट बैंक क्लर्क प्रिलिम्स के परिणाम घोषित, मेंस एडमिट कार्ड भी जारी, ये रहे लिंक

SBI Clerk Pre Result 2022 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों के प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे सोमवार 2 जनवरी 2023 को घोषित किए गए। साथ ही बैंक ने अगले चरण मेंस के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 03 Jan 2023 06:55 AM (IST)
Hero Image
SBI Clerk Pre Result 2022: एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट और मेंस एडमिट कार्ड के लिंक आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क। SBI Clerk Pre Result 2022: एसबीआइ में 5000 से अधिक क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए बड़ी खबर। भारतीय स्टेट बैंक ने देश भर के विभिन्न सर्किल में स्थित शाखाओं में क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एण्ड सेल्स) के कुल 5008 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। बैंक द्वारा एसबीआइ क्लर्क प्री रिजल्ट 2022 की घोषणा सोमवार, 2 जनवरी 2023 की शाम को की गई। इसके साथ ही, स्टेट बैंक ने एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव कर दिया है। ऐसे जो उम्मीदवार एसबीआइ द्वारा नवंबर 2022 के दौरान आयोजन प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

SBI क्लर्क प्री रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Prelims Result 2022: इस लिंक से देखें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, परिणाम घोषित हुए

SBI Clerk Pre Result 2022: स्टेट बैंक क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड भी जारी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआइ क्लर्क रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही साथ इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को मेन एग्जाम के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है, वे बैंक की वेबसाइट पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव सम्बन्धित लिंक से अपना एसबीआइ क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआइ क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोशिएट्स के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू की थी जो कि 27 सितंबर तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी, जिसके बाद नतीजे 2 जनवरी 2023 को घोषित किए गए। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी माह यानि जनवरी 2023 में ही किया जाना है।