Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI Clerk Prelims Exam Result 2024: क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट पर एसबीआई ने दे दी सूचना, जांच लें कब होंगे घोषित

एसबीआई ने जारी सूचना में यह भी कहा है कि मुख्य परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जल्द ही रिलीज कर दिए जाएंगे। हालांकि सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जााएंगे।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Thu, 15 Feb 2024 04:27 PM (IST)
Hero Image
SBI Clerk Prelims Exam Result 2024: क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट पर एसबीआई ने दे दी सूचना, जांच लें कब होंगे घोषित

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आखिरकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने आखिरकार सूचना दे दी है। इसके मुताबिक, नतीजों का एलान जल्द ही किया जाएगा। एसबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर यह सूचना दी है कि जूनियर एसोसिएट परीक्षा के नतीजे अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी, 2024 और 3 मार्च, 2024 को किया जाएगा। अब SBI की ओर से प्रीलिम्स रिजल्ट पर अपडेट आने से और मुख्य परीक्षा की तिथि भी क्लीयर होने से उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Prelims Result 2024: इंतजार खत्म, भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम Shortly

SBI Clerk Main Exam 2024: जल्द जारी होंगे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड

एसबीआई ने जारी सूचना में यह भी कहा है कि मुख्य परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जल्द ही रिलीज कर दिए जाएंगे। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी।  इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जााएंगे। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Result 2024: 25 फरवरी से होगा एसबीआई क्लर्क मेंस, Prelims के नतीजे कुछ ही देर में होंगे घोषित

SBI Clerk Main Exam 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर जाएं। अब "एसबीआई से जुड़ें" सेक्शन पर जाएं और "लेटेस्ट ओपनिंग" टैब चुनें। अब "जूनियर एसोसिएट कस्टमर एंड सेल्स" की भर्ती से संबंधित लिंक देखें। प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड पेज तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें। स्कोरकार्ड डाउनलोड पेज पर, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। एक बार लॉग इन करने के बाद, आप अपना एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Prelims Result 2024: इंतजार खत्म, भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम Shortly