Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI Clerk Prelims Result 2024: घोषित हुआ भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, sbi.co.in पर देखें रोल नंबर

उम्मीदवार SBI द्वारा 5 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित JA प्रीलिम्स में सम्मिलित हुए थे वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। बैंक द्वारा परिणामों (SBI Clerk Prelims Result 2024) के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए जाएंगे जिन्हें प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण में आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा (Mains) में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 16 Feb 2024 08:11 AM (IST)
Hero Image
SBI Clerk Prelims Result 2024: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जारी कर दिया गया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआइ क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की घोषणा की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स (JA) के 8,283 पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम (SBI Clerk Prelims Result 2024) बृहस्पतिवार, 16 फरवरी 2024 को घोषित कर दिए गए। बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जारी अपडेट के अनुसार नतीजे परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Mains Admit Card: जारी हुए एसबीआइ क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित

SBI Clerk Prelims Result 2024: मेंस के लिए क्वालिफाई कैंडिडेट्स के रोल नंबर जारी

ऐसे में जो उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 5 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित जूनियर एसोशिएट्स प्रीलिम्स में सम्मिलित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि SBI द्वारा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (SBI Clerk Prelims Result 2024) के अंतर्गत उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण में आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा (Mains) में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन कैंडिडेट्स के रोल नंबर की लिस्ट SBI की वेबसाइट पर प्रकाशित होगी।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Result 2024: 25 फरवरी से होगा एसबीआई क्लर्क मेंस, Prelims के नतीजे घोषित

SBI Clerk Prelims Result 2024: मेंस का एडमिट कार्ड भी जारी

जिन कैंडिडेट्स को स्टेट बैंक द्वारा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (SBI Clerk Prelims Result 2024) में सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) भी आज ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एक्टिव लिंक के माध्यम से अपना मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि SBI ने क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक किए जाने की घोषणा की है।