Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI PO Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम एग्जाम के लिए कब आएगा एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

SBI PO Prelims Admit Card 2023 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रीलिम एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जिसके बाद आप मांगी गयी डिटेल्स दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन नवंबर 2023 में किया जाना है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 10 Oct 2023 09:10 PM (IST)
Hero Image
SBI PO Admit Card 2023 जल्द sbi.co.in पर हो सकते हैं जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SBI PO Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन नवंबर 2023 में किया जाना है। एग्जाम में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है ऐसे में उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है, ऐसे में एसबीआई की ओर से पीओ भर्ती एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जायेगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल भरनी होगी।

SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

  • एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि/ पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे
  • डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2023: परीक्षा पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। मेंस एग्जाम का आयोजन दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम