Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड रिलीज, इस तारीख तक करें डाउनलोड

SBI PO Prelims Admit Card 2023 कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि प्रीलिम्स एडमिट कार्ड केवल 6 नवंबर 2023 तक ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके बाद प्रवेश पत्र के लिंक को वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। इसलिए समय से अपने हॉल टिकट को डाउनलोड करके एग्जाम के लिए सेव करके रख लें। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 24 Oct 2023 09:26 AM (IST)
Hero Image
SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India, SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officers) प्रीलिम्स परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज किए गए हैं। एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ एंटर करना होगा। इसके बाद वे हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड इस डेट तक करें डाउनलोड 

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि प्रीलिम्स एडमिट कार्ड केवल 6 नवंबर, 2023 तक ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके बाद, प्रवेश पत्र के लिंक को वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। इसलिए समय से अपने हॉल टिकट को डाउनलोड करके एग्जाम के लिए सेव करके रख लें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें। अब उम्मीदवारों के सामने SBI PO Prelims Admit Card 202 लिंक ओपन हो जाएगा। इसके बाद, दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां उन्हें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे पढ़ें और इसे डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें: SSC CGL Tier 1 Result: एसएससी ने सीजीएल टियर 1 रिजल्ट के संबंध में अहम जारी की अहम सूचना, फौरन करें चेक