Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SBI PO Recruitment 2023: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन

SBI PO 2023 Notification OUT स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 7 सितंबर से शुरू हो रही है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 07 Sep 2023 07:31 AM (IST)
Hero Image
SBI PO Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें डाउनलोड।

SBI PO Recruitment 2023: बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही एसबीआई की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आज यानी 7 सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर जाकर भर सकेंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

SBI PO Recruitment 2023: भर्ती विवरण

आपको बता दें कि एसबीआई की ओर से कुल 2000 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। वर्गानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • जनरल: 810 पद
  • ओबीसी: 540 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 240 पद
  • एससी: 300 पद
  • एसटी: 150 पद

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। मुख्य परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SBI PO 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए yaha क्लिक करें।