Move to Jagran APP

SEBI Grade A Phase 2 Result 2024: असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, sebi.gov.in पर करें चेक

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की ओर से 31 अगस्त को चरण 2 परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद अब नतीजो का एलान कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ मोड में रिलीज किया गया है जिसे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट या फिर वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Fri, 11 Oct 2024 10:07 AM (IST)
Hero Image
असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा परिणाम SEBI ने पोर्टल पर रिलीज कर दिया गया है। (Image-off website)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए चरण 2 परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। SEBI ने जनरल स्ट्रीम, लीगल, रिसर्च और इंजीनियरिंग समेत अन्य स्ट्रीम के नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट https://www. sebi.gov.in sebiweb/other/c areerdetail.jsp?careerId=369 पर किया है। सहायक प्रबंधकों की भर्ती दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परिणाम पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ग्रेड ए चरण 2 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके रिजल्ट देखा सकता है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

(Image-freepik)

How to Check and Download SEBI Grade A Phase 2 Result 2024: असिस्टेंट मैनेजर भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

असिस्टेंट मैनेजर भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स SEBI की वेबसाइट पर जाएं: सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर, "करियर" या "लेटेस्ट घोषणाएं" अनुभाग ढूंढें। परिणाम लिंक पर क्लिक करें। "सेबी ग्रेड ए चरण 2 परिणाम 2024" वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें। पीडीएफ खुलकर सामने आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें। अपना रोल नंबर खोजने के लिए "Ctrl + F" फ़ंक्शन का यूज करें। अगर यह सूचीबद्ध है तो आप इस राउंड में अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। नतीजे देखने के बाद इसे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए पीडीएफ की एक प्रति अपने पास रखें।

SEBI Grade A Phase 2 Exam Result 2024: 

SEBI ने 31 अगस्त को चरण 2 परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, अब नतीजो का एलान कर दिया है। अब जिन लोगों ने इस चरण को पास कर लिया है, उन्हें अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी कि साक्षात्कार दौर में शामिल होना होगा। बता दें कि यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इसके तहत पहला और दूसरे चर की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब तीसरा राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी भी कैंडिडेट्स पोर्टल से ही प्राप्त कर सकते हैं। इससे इतर एसबीई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (SBI PO Recruitment 2024) के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: LIVE UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, NTA को टैग कर पूछ रहे रिजल्ट डेट