Move to Jagran APP

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल रिजल्ट जल्द होगा रिलीज, ssc.gov.in पर जानें कैसे कर पाएंगे चेक

सीजीएल टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी कि टियर 2 एग्जाम में शामिल होना होगा। कर्मचारी चयन आयोग टियर II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमे दिए गए निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ना होगा।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 19 Oct 2024 03:36 PM (IST)
Hero Image
SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे जारी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी कुछ दिनों के भीतर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 टियर 1 परीक्षा के लिए

(Combined Graduate Level Examination, 2024 Tier I examination Result) परिणाम की घोषणा कर सकता है। हालांकि, अभी आयोग की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम के बारे में कोई ऑफिशियल सूचना तो नहीं रिलीज की गई है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाएं रखें।

SSC CGL Result 2024: सितंबर में हुई थी एसएससी सीजीएल परीक्षा 

सीजीएल परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर, 2024 से 26 सितंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। टियर-I परीक्षा में जनरल अवेयरनेस सहित अन्य सेक्शन से सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक अनुभाग में 25 प्रश्न थे और अधिकतम 50 अंक के लिए पूछा गया था। बता दें कि क्वैश्चन पेपर में सवाल अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में पूछे गए थे।

SSC CGL Result 2024: इस दिन जारी हो गई थी आंसर-की

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की पहले 4 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। इस दौरान अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले 6 अक्टूबर, 2024 तक का सम दिया गया था। हालांकि, बाद में यह तिथि आगे बढ़ा दी गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 08 अक्टूबर, 2024 तक का समय दिया गया था। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों आदि में समूह 'बी' और समूह 'सी' के 17727 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर, "लेटेस्ट समाचार" अनुभाग पर जाएं। अब एसएससी सीजीएल टियर I रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आपको एक लॉगिन पेज पर पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉग इन करते ही एसएससी सीजीएल रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।