Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SSC CPO Paper 2 Admit Card: दिल्ली पुलिस और CAPF में SI भर्ती पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीपीओ पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। जो उम्मीदवार पेपर 2 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 2 का आयोजन 8 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 07 Jan 2024 09:54 AM (IST)
Hero Image
SSC CPO Paper 2 Admit Card यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस व CAPFs SI एवं CISF ASI के लिए पेपर II का आयोजन 8 जनवरी 2024 को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने पेपर 1 एवं पीईटी/ पीएसटी में सफलता प्राप्त की है वे पेपर 2 के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किये गए हैं।

अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एसएससी सीपीओ पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको जिस भी रीजन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ आदि जानकरी दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

SSC CPO Paper 2 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से एसएससी की ओर से कुल 1876 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से एसआई (पुरुष) के 109, एसआई (महिला) के 53, सब-इंस्पेक्टर (GD) in CAPFs के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1601 एवं महिला कैंडिडेट्स के लिए 113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ICSSR Recruitment 2024: शिक्षा मंत्रालय के ICSSR विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, LDC सहित अन्य पदों पर आवेदन शुरू, ये रही डिटेल