Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Police Constable Answer Key: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर की ssc.nic.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 06 Dec 2023 07:47 PM (IST)
Hero Image
SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023 यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस पेज से भी आंसर की डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

Delhi Police Constable Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News सेक्शन में Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination-2023: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Tentative लिंक पर क्लिक करना है।

  • अब आपको पीडीएफ में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    Delhi Constable Answer Key: 9 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में दिए किसी आंसर से संतुष्ट नहीं तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति 9 दिसंबर 2023 तक दर्ज की जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। अगर आपके द्वारा दर्ज की गयी आपत्ति सही पायी जाती है तो उस प्रश्न के लिए आपको अंक प्रदान किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- UKMSSB Recruitment 2023: उत्तराखंड में नर्सिंग ट्यूटर के पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई